फूड इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, लंबे समय से जमे अधिकारियों की बदली गई ज़िम्मेदारियां……

सतना। खाद्य विभाग में लम्बे समय से एक ही विकासखण्ड में पदस्थ फूड इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बहुप्रतीक्षित बदलाव आखिरकार कर दिए गए हैं। विभागीय आदेशों के तहत कई कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है जहां पूर्व में खाद्यान्न से जुड़े गंभीर घोटाले सामने आए थे।
इस तरह से बदलाव —-
मझगवां व रामपुर बघेलान विकासखण्ड की जिम्मेदारी सम्भाल रहे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ब्रजेश पाण्डेय को अब सोहावल विकासखण्ड भेज दिया गया है।उल्लेखनीय है कि इनके कार्यकाल के दौरान मझगवां के कारीगोही क्षेत्र में गेहूं घोटाले का खुलासा हुआ था, जिससे विभाग की साख पर प्रश्नचिन्ह लगा था।
इसी तरह उचेहरा विकासखण्ड में वर्षों से जमे विवेक सिंह को हटाया गया है। उनके कार्यकाल में हाल ही में 29 लाख रुपए मूल्य के खाद्यान्न घोटाले की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने अब इस संवेदनशील क्षेत्र की जिम्मेदारी धर्मेन्द्र सिंह को सौंपी है। वहीं, सोहावल में लंबे समय से पदस्थ भागवत द्विवेदी को हटाकर नगर निगम सतना की जवाबदारी दी गई है। इनके स्थान पर ब्रजेश पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, अभिषेक उपाध्याय को मझगवां, प्रभा वरकड़े को नागौद का कार्यक्षेत्र सौंपा गया है।