देशमध्यप्रदेशसतना

नकली किन्नर को पकड़ असली किन्नरों ने मूड़ा सिर, 7 भाग निकले……


सतना। शहर के कृष्ण नगर में गुरुवार सुबह अनोखा हंगामा हो गया। असली किन्नरों ने नकली किन्नरों की टोली पकड़ ली और एक का सिर मूड़ दिया।

जानकारी के अनुसार सुबह 11:30 बजे सुखेजा हाउस के पास एक ऑटो में सवार 8 नकली किन्नर पहुंचे थे। ढोलक बजाते हुए वे घर-घर पूछ रहे थे कि किसके घर उत्सव है। शक होने पर किसी ने असली किन्नरों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में असली किन्नर मौके पर पहुंच गए। नकली किन्नरों की भनक लगते ही 7 नकली किन्नर मौके से भाग निकले। भीड़ के सामने एक नकली किन्नर पकड़ा गया, जिसके कपड़े उतरवाकर असली किन्नरों ने उसका सिर उस्तरे से मूड़ दिया।

इस दौरान सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ तमाशा देखती रही। दोनों पक्षों में बहस और नोकझोंक भी हुई। कुछ देर बाद असली किन्नर भी मौके से चले गए।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नकली किन्नर बनकर ठगी करने वालों की बढ़ती घटनाओं से नाराज असली किन्नरों ने यह कार्रवाई की है। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।


Related Articles

Back to top button