देशमध्यप्रदेशसतना

अशोक लीलैंड वर्कशॉप में करंट लगने से मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस…..

सतना। सोनवर्षा स्थित अशोक लीलैंड वर्कशॉप में बुधवार देर शाम करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नजीराबाद निवासी मोहम्मद आशिक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मोहम्मद आशिक वर्कशॉप में वेल्डिंग का काम कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी कर्मचारियों ने तत्काल उसे सतना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने की वजह मशीन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हादसे के बाद परिजनों में गहरा शोक है, वहीं वर्कशॉप में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button