मध्यप्रदेशसतना

अमरपाटन के आदित्य सिंह बघेल ने 12वीं में 89% अंक प्राप्त कर बढ़ाया परिवार और जिले का मान…

अमरपाटन के होनहार छात्र आदित्य सिंह बघेल ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में मैथ संकाय से 89% अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनका परिवार गर्वित हुआ है, बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है। आदित्य ने सभी विषयों में विशेषता प्राप्त की है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

ज्ञात हो कि आदित्य सिंह बघेल सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एसडीओपी श्री जगनंदन सिंह बघेल के पोते हैं। उनके इस सफलता पर पिता संजय सिंह बघेल, चाचा संदीप सिंह बघेल, अशोक सिंह बघेल (टिंकू) सहित पूरे परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परिवार ने कहा कि वे चाहते हैं कि अधिकतर बच्चे अच्छी संगत में रहें, मेहनत से पढ़ाई करें और अपने माता-पिता के साथ-साथ जिले का नाम रोशन करें।

आदित्य की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि परिश्रम, अनुशासन और परिवार का सहयोग मिलकर किसी भी छात्र को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

Related Articles

Back to top button