भोपालमध्यप्रदेश
ईद उल अजहा पर भोपाल में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ….

भोपाल: राजधानी भोपाल में आज ईद उल अजहा का पर्व पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। एशिया की सबसे बड़ी ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की और देश की खुशहाली व अमन-चैन के लिए दुआ की।
शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने ईदगाह में नमाज अदा करवाई। इस दौरान लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए गले मिले और खुशियां साझा कीं।
ईदगाह के आसपास विशेष सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। साथ ही पार्किंग, साफ-सफाई और यातायात को लेकर भी प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
इस पर्व पर लोगों ने भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल पेश की। राजधानी का यह नजारा एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक बन गया।