Home मध्यप्रदेश Satna:कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सतना शहर के वार्डों की साफ-सफाई और जन सुविधाओं का किया निरीक्षण

Satna:कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सतना शहर के वार्डों की साफ-सफाई और जन सुविधाओं का किया निरीक्षण

16 second read
Comments Off on Satna:कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सतना शहर के वार्डों की साफ-सफाई और जन सुविधाओं का किया निरीक्षण
0
34

सतना ।।कलेक्टर अनुराग वर्मा शनिवार की सुबह सतना नगर की साफ-सफाई और जन सुविधाओं का निरीक्षण करने भ्रमण पर निकले। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सतना शहर के राजेन्द्र नगर, महुआ बस्ती, टपरिया बस्ती, कृष्ण नगर, स्टेशन रोड, बजरहा टोला सहित अन्य वार्डों के रिहायशी इलाकों की गलियों का भ्रमण कर नगर पालिक निगम सतना द्वारा आम जन को दी जा रही सुविधाओं और प्रगतिरत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही सफाई

व्यवस्थाओं को दुरस्त करने एवं निगम के सफाई कर्मचारियों को वार्डो में नियमित सफाई करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने वार्डवासियों से चर्चा करते हुये वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कई जगह कचरा फैले रहने पर निगम के अधिकारियों को कचरा उठवाने के निर्देश दिये। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम राजेश शाही और नगर निगम के अधिकारी भी साथ रहे।

Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

मैहर में मोबाइल ब्लास्ट, दो बच्चे झुलसे

Author Recent Posts admin Latest posts by admin (see all) राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द…