Home मध्यप्रदेश उज्जैन गैंगेस्टर विकास दुबे सरेंडर की पूरी कहानी, मीडिया को देखकर बोला गैंगस्टर- मैं विकास दुबे हूं और..

गैंगेस्टर विकास दुबे सरेंडर की पूरी कहानी, मीडिया को देखकर बोला गैंगस्टर- मैं विकास दुबे हूं और..

14 second read
0
1
773

कानपुर गोलीकांड का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. एनकाउंटर के सातवें दिन विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया, बताया जा रहा है कि उसने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी विकास पर कोई असर नहीं दिखा और मीडिया के सामने चिल्लाने लगा, ‘..मैं विकास दुबे हूं…कानपुर वाला.

आज सुबह ही विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया. मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था.

स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने सरेंडर करने की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

जब पुलिस विकास दुबे को पकड़कर महाकाल थाने में ले जा रही थी, तब विकास दुबे लगातार मीडिया से बात कर रहा था. इसी दौरान वो चिल्लाया, ‘…मैं विकास दुबे हूं…कानपुर वाला’.

कैसे उज्जैन पहुंचा विकास दुबे?

आपको बता दें कि विकास दुबे कानपुर की घटना के बाद भाग गया था, जिसके बाद हरियाणा के फरीदाबाद में उसकी झलक दिखी थी. फरीदाबाद के एक होटल के CCTV कैमरे में विकास दुबे को देखा गया था, लेकिन वो वहां से फरार हो गया. छापे में उसके गुर्गे गिरफ्तार कर लिए गए थे.

Load More Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

राज्यों में उपमुख्यमंत्री का पद खत्म करने वाली जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज।

Author Recent Posts Amit Latest posts by Amit (see all) नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के खिलाफ…